राजस्थान: भजनलाल सरकार देगी 36.97 करोड़ का मुआवजा, इन गांवों को मिली बड़ी राहत

राजस्थान सरकार ने झालावाड़ और बारां जिलों के बाढ़ प्रभावित परिवारों को बड़ी राहत देने का फैसला किया है। भजनलाल सरकार ने परवन वृहद सिंचाई परियोजना के तहत इन जिलों के 27 गांवों के 1090 घरों के लिए 36.97 करोड़ रुपये का मुआवजा मंजूर किया है। वित्त विभाग ने जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत की पहल पर इस राशि को मंजूरी दी है।

किन गांवों को मिलेगा मुआवजा?

झालावाड़ जिला: खानपुर और अकलेरा तहसीलों के 17 गांव।

पूर्ण डूब प्रभावित 10 गांव: कांगनीखेड़ा, खेरखेड़ा, हथोला, समरोल, सेवनिया, बुखारी, छापीहेड़ा, हथोली, मानपुरा, भीलखेड़ा।

आंशिक डूब प्रभावित 7 गांव: महुआखेड़ा, दौलाड़ा, बोरखेड़ी, अकावदकलां, अकावदखुर्द, हनोती, खोखेरालाला।

बारां जिला: छीपाबडौद तहसील के 10 गांव।

पूर्ण डूब प्रभावित 7 गांव: अमलावदा खरण, सुखनेरी, टाकुड़ा, बोरदा, मालोनी, फतेहपुर, पिपल्यिघाटा।

आंशिक डूब प्रभावित 3 गांव: बिलेण्ड़ी, मजरा पटपड़ी बंबोरी, खरण।

क्यों मिल रहा है यह मुआवजा?

परवन परियोजना के तहत पहले झालावाड़ और बारां के 47 गांवों की बाढ़ प्रभावित भूमि और 29 गांवों के आंशिक और पूर्ण बाढ़ प्रभावित घरों को मुआवजा दिया जा रहा था, लेकिन सरकारी भूमि (चारागाह, सिवायचक, वन भूमि) पर बने घरों को इसमें शामिल नहीं किया गया था। अब इन 1090 घरों को भी मुआवजे की राशि मिलेगी।

सरकार की पहल

जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने 22 और 23 अप्रैल को परवान बांध का निरीक्षण करते हुए प्रभावित लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनी। इसके बाद मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को सरकारी जमीन पर बने घरों के लिए मुआवजे का प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया था। अब जल्द ही इन परिवारों को मुआवजा दिया जाएगा।

परियोजना का असर

इस परियोजना से राजस्थान के 571 गांवों में 2 लाख हेक्टेयर भूमि की सिंचाई होगी और 1402 गांवों में पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही, परवान परियोजना के शेष निर्माण कार्यों को भी गति मिलेगी

Post a Comment

0 Comments